UP : Gorakhpur ke devariya district me Dr. B R Ambedkar ji ka pratima manuwadiyo ne todi


गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गाव में एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की घटना के बाद शुक्रवार की रात दलित समाज के आधा दर्जन लोगों के घरों में घुस कर बुरी तरह पीटा गया। इससे एक दर्जन दलित घायल हैं। उसके बाद डा.भीम राव आबेडकर की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे गाव में तनाव बना हुआ है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पर कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात दलित समाज की युवती अपने घर में अकेली थी। इस बीच दूसरे समुदाय का एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती ने शोर किया तो आरोपित फरार हो गया। उसके बाद युवती के परिजन थाने पर गए और पुलिस को पूरी जानकारी दी। शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के हिरासत में लेने के बाद से ही समुदाय विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। वह गोलबंद होकर लाठी-डंडा और तलवार लेकर दलितों की बस्ती पर हमला बोल दिया। जो जहां मिला उसको बुरी तरह पीट दिया। इसमें महिला, बच्चे को भी पीटा गया। करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। उसके बाद भी उनका कहर जारी रहा। जाते-जाते उन्होंने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को भी लाठी से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घायलों में शीला देवी, रामायण, जयप्रकाश, धर्मवीर, तेतरी देवी, अशोक समेत एक दर्जन लोग शामिल हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अरुण मौर्य ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

Mumbai:CST रेलवे स्टेशन हदशा फुटओवर ब्रिज टूटने से 2 लोगो की मौत करीब 23 से ज्यादा घायल

MUKESH AMBANI की संपत्ति 4 अरब डॉलर बढ़ी, तो 128 धनकुबेरों को जोरदार घात

Merry Christmas 2018: देश-विदेश में क्रिसमस की धूम, आधी आधी रात को गिरिजाघरों में प्रार्थना