विंग कमांडर अभिनंदन ने वतन आते ही क्या कहा


नई दिल्ली: 60 घंटे तक पाकिस्तान के कब्जे में रहे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान कल देर रात वाघा-अटारी बॉर्डर होते हुए भारत लौटे. जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया. जहां वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने उनसे मुलाकात की. जिसके बाद अभिनंदन ने परिवार वालों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और मैं ड्यूटी ज्वाइन करूंगा. अभिनंदन का आज मेडिकल कराया जा रहा है. आपको बता दें कि अभिनंदन के पिता भी वायुसेना में रह चुके हैं और उनकी मां एक डॉक्टर हैं.
अभिनंदन करीब तीन दिनों तक पाकिस्तानी कैद में रहने के बाद पड़ोसी देश द्वारा भारत को सौंपे जाने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली पहुंचे. लोगों के एक समूह ने पालम हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया.

वर्धमान को 27 फरवरी को दोनों देशों के विमानों के बीच हवाई संघर्ष होने पर उनके मिग 21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया गया था. वह लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद स्वदेश लौटे हैं.
विंग कमांडर अभिनंदन रात 9 बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तान की ओर वाघा चेकपोस्ट पर दिखे और उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर, इस्लामाबाद में उच्चायोग में भारतीय एयर अताशे मौजूद थे. गर्व से सिर ऊंचा किये विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान से गेट पार करके भारत में प्रवेश किया. अमृतसर के उपायुक्त शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने संवाददाताओं से कहा कि बहादुर पायलट अपने देश लौटकर खुश है.

Comments

Popular posts from this blog

MUKESH AMBANI की संपत्ति 4 अरब डॉलर बढ़ी, तो 128 धनकुबेरों को जोरदार घात

Valentine day sayri