जम्मू कश्मीर के पुलामा में आतंकी हमला एक बड़ी दुखद घटना



जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्सा है. हर कोई इस आतंकी हमले का बदला लेने के लिए कह रहा है. जितना गुस्सा देश की जनता में है उतना ही गुस्सा देश की सेना में भी है. शुक्रवार को CRPF के ट्विटर हैंडल से एक संदेश जारी किया गया, जो देशवासियों को हौसला देता है. CRPF ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस जघन्य अपराध का बदला जरूर लिया जाएगा.
CRPF की ओर से ट्वीट किया गया, ‘’ हम भूलेंगे नहीं, हम बख्शेंगे नहीं: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को हम सलाम करते हैं और उनके परिवार वालों के साथ खड़े हैं. इस जघन्य हमले का बदला लिया जाएगा
आपको बता दें कि पुलवामा में गुरुवार को जो आतंकी हमला हुआ उसमें CRPF के 40 जवान शहीद हुए हैं. शहीद जवानों को श्रीनगर से नई दिल्ली लाया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.
सेना के सुर में सरकार ने मिलाया सुर
सुरक्षाबलों के साथ ही मोदी सरकार ने भी आतंकियों के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह ही कहा कि आतंकियों ने सबसे बड़ी गलती कर दी है, उन्हें इस गलती की सजा भुगतनी होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने सुरक्षाबलों को खुली छूट दी है.

प्रधानमंत्री के बयान के बाद से ही पुलवामा के आस-पास के गांवों में सर्च ऑपरेशन जारी है, अभी तक 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है. जबकि नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और आगे की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

😡उरी के बाद सबसे बड़ा हमला,😡
😢#CRPF के काफिले के 40जवान शहीद😢
17 घायल😢

Comments

Popular posts from this blog

MUKESH AMBANI की संपत्ति 4 अरब डॉलर बढ़ी, तो 128 धनकुबेरों को जोरदार घात

Valentine day sayri