Merry Christmas 2018: देश-विदेश में क्रिसमस की धूम, आधी आधी रात को गिरिजाघरों में प्रार्थना

Merry Christmas 2018 को लेकर ब्रिटेन में भी जोरदार धूम-धड़ाका हो रहा है. हालांकि, बार्सिलोना में चौकसी बरती जा रही है क्योंकि अमेरिकी विदेश विभाग ने क्रिसमस के त्यौहार के दौरान स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में आतंकी हमले को लेकर आगाह किया था.इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में क्रिसमस मनाते बच्चे (फोटो-रॉयटर्स)




भारत समेत दुनिया भर में क्रिसमस की धूम है. प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन की खुशी के मौके पर मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर अमेरिका, यूरोप, भारत, अफ्रीका में दीवानगी है. गोवा की राजधानी पणजी में चर्च में लोग बड़ी संख्या में रात को जमा हुए और सामूहिक प्रार्थना में शिरकत की. बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता और रांची में भी आधी रात को प्रेयर का आयोजन किया गया.
दुनियाभर से ईसाई श्रद्धालु क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सोमवार को बेथलेहम पहुंचे. यहां आए श्रद्धालुओं ने उस स्थान का दर्शन करने के लिए धार्मिक जुलूस में हिस्सा लिया जहां माना जाता है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था. इसके बाद प्रभु यीशु के जन्मस्थल बेथलेहम में आधी रात को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इधर, वेटिकन में भी पोप फ्रांसिस ने विशेष प्रार्थना में शिरकत की. बेथलेहम में गिरिजाघर की रौनक देखते ही बन रही है. यहां रंगीन रोशनी से सजावट की गई है

क्रिसमस को लेकर ब्रिटेन में भी जोरदार धूम-धड़ाका हो रहा है. इधर बार्सिलोना में चौकसी बरती जा रही है क्योंकि अमेरिकी विदेश विभाग ने क्रिसमस के त्यौहार के दौरान स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में आतंकी हमले को लेकर आगाह किया था.
अमेरिका में क्रिसमस की मस्ती छाई हुई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है. रिवाज के मुताबिक इस दिन सांटा बच्चों को गिफ्ट बांटता है. इसे लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जाता है.

.  

भारत समेत दुनिया भर में क्रिसमस की धूम है. प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन की खुशी के मौके पर मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर अमेरिका, यूरोप, भारत, अफ्रीका में दीवानगी है. गोवा की राजधानी पणजी में चर्च में लोग बड़ी संख्या में रात को जमा हुए और सामूहिक प्रार्थना में शिरकत की. बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता और रांची में भी आधी रात को प्रेयर का आयोजन किया गया.
दुनियाभर से ईसाई श्रद्धालु क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सोमवार को बेथलेहम पहुंचे. यहां आए श्रद्धालुओं ने उस स्थान का दर्शन करने के लिए धार्मिक जुलूस में हिस्सा लिया जहां माना जाता है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था. इसके बाद प्रभु यीशु के जन्मस्थल बेथलेहम में आधी रात को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इधर, वेटिकन में भी पोप फ्रांसिस ने विशेष प्रार्थना में शिरकत की. बेथलेहम में गिरिजाघर की रौनक देखते ही बन रही है. यहां रंगीन रोशनी से सजावट की गई है.
क्रिसमस को लेकर ब्रिटेन में भी जोरदार धूम-धड़ाका हो रहा है. इधर बार्सिलोना में चौकसी बरती जा रही है क्योंकि अमेरिकी विदेश विभाग ने क्रिसमस के त्यौहार के दौरान स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में आतंकी हमले को लेकर आगाह किया था.
अमेरिका में क्रिसमस की मस्ती छाई हुई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है. रिवाज के मुताबिक इस दिन सांटा बच्चों को गिफ्ट बांटता है. इसे लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जाता है.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

MUKESH AMBANI की संपत्ति 4 अरब डॉलर बढ़ी, तो 128 धनकुबेरों को जोरदार घात

Valentine day sayri