भूमी के लालच में हैवानो ने औरतो को पर ढाया जुल्म देंखे पूरी वीडियो

                  
                   

जौनपुर:-करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। पिटाई से पांच महिलाएं घायल हो गई। पीड़ितों ने करंजाकला के ब्लाक प्रमुख दीपचंद सोनकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दीपचंद सोनकर पूर्व मंत्री और मछलीशहर के विधायक के जगदीश सोनकर भाई हैं

करंजाकला के ब्लाक प्रमुख दीपचंद सोनकर कुत्तूपुर गांव में प्लाटिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को वह प्लाट पर पहुंचे तो गांव के दलित बस्ती के लोगों ने रास्ते की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने लगीं। उनका कहना था कि जब तक उन्हें रास्ता नहीं मिलेगा तब तक वे कोई निर्माण नहीं होने देंगी। आरोप है कि ब्लाक प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ महिलाओं की पिटाई कर दी। पिटाई से पुष्पा देवी पत्नी सुरेन्द्र सोनकर, शारदा पत्नी नंदलाल, इन्द्रावती पत्नी फिरारी लाल, सविता पत्नी लालजी, उर्मिला पत्नी कन्हैया लाल घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले तो हीलाहवाली की बाद में उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचा तो पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख दीपचंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसपी दिनेशपाल सिंह का कहना है कि पुलिस की भूमिका की जांच सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी को सौंपी गई है। जांच में कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Mumbai:CST रेलवे स्टेशन हदशा फुटओवर ब्रिज टूटने से 2 लोगो की मौत करीब 23 से ज्यादा घायल

MUKESH AMBANI की संपत्ति 4 अरब डॉलर बढ़ी, तो 128 धनकुबेरों को जोरदार घात

Merry Christmas 2018: देश-विदेश में क्रिसमस की धूम, आधी आधी रात को गिरिजाघरों में प्रार्थना